साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 21 सितंबर 2025, रविवार को लगेगा। यह दिन खास है क्योंकि उसी दिन सर्वपितृ अमावस्या भी है।
– शुरुआत: रात 11:00 बजे – मध्यम काल: 1:10 बजे – समाप्ति: 3:23 बजे ⏳ कुल अवधि: लगभग 4 घंटे 23 मिनट
यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा।
– भारत में पूजा-पाठ, तर्पण और धार्मिक कार्य सामान्य रूप से किए जा सकेंगे। – चूंकि ग्रहण दृश्य नहीं होगा, इसलिए धार्मिक कार्यों पर कोई रोक नहीं है।
यह आंशिक सूर्य ग्रहण इन जगहों से दिखाई देगा 👇 – न्यूज़ीलैंड – ऑस्ट्रेलिया – अफ्रीका – हिंद महासागर व अटलांटिक महासागर – पौलिनेशिया, मेलानेशिया – ऑकलैंड, क्राइस्टचर्च, वेलिंग्टन आदि
भले ही भारत में ग्रहण दृश्य न हो, फिर भी परंपरागत रूप से गर्भवती महिलाओं को सलाह दी जाती है कि वे 👇 – ग्रहण के समय घर के भीतर रहें – नुकीली वस्तुओं का प्रयोग न करें
साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 2025 भारत में दिखाई नहीं देगा, लेकिन विश्व के कई हिस्सों से इसे देखा जा सकेगा। ज्योतिषीय दृष्टि से यह दिन महत्वपूर्ण है क्योंकि इसी दिन पितृपक्ष का समापन भी होता है।
सूर्य ग्रहण की सम्पूर्ण जानकारी के लिए हमारी ब्लॉग पोस्ट को पढ़े 👇