Next Kumbh Mela date and place: –

Next Kumbh Mela

When and where next kumbh mela held:

कुंभ मेले को भारत और दुनिया के सबसे प्रमुख सांस्कृतिक और धार्मिक आयोजनों में से एक माना जाता है। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ 2025 की शुरुआत 13 जनवरी, 2025 को पौष पूर्णिमा से होगी। यह भव्य आयोजन त्रिवेणी संगम पर होता है, जहां गंगा, यमुना और पौराणिक सरस्वती नदियों का संगम होता है।

महाकुंभ मेले का आयोजन हर 12 वर्षों में एक बार किया जाता है, और इसकी खासियत यह है कि महाकुंभ केवल प्रयागराज में ही आयोजित होता है। हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, कुंभ मेले में स्नान करने से व्यक्ति के पापों का नाश होता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। यह मेला लगभग 30 से 45 दिनों तक चलता है और इसमें लाखों श्रद्धालु और साधु-संत भाग लेते हैं।

महाकुंभ हिंदू समुदाय के लिए एक विशेष धार्मिक आयोजन है, जहां देश-विदेश से लोग संगम में स्नान करने और धार्मिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए आते हैं। 2025 के बाद अगला कुंभ मेला 2037 में आयोजित किया जाएगा। कुंभ मेले की परंपरा और इसकी धार्मिक महत्ता इसे विश्व स्तर पर अद्वितीय बनाती है।

यह भी पढ़ें :  आखिर महाकुंभ को क्यों नहीं कहा जाता कुंभ क्या है इन दोनों में अंतर जानिए ।

अगला कुंभ कब और कहां लगेगाः 

12 साल बाद वर्ष 2028 में 27 मार्च से 27 मई तक उज्जैन में सिंहस्थ महापर्व का आयोजन होगा। इस महापर्व में 09 अप्रैल से 08 मई तक 03 शाही स्नान व 07 पर्व स्नान प्रस्तावित हैं। उज्जैन में कुंभ मेला शिप्रा नदी के किनारे आयोजित किया जाता है। अनुमान है कि इस कुंभ में 14 करोड़ श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं। इससे पहले मध्य प्रदेश में सिंहस्थ महाकुंभ 2016 में लगा था। उज्जैन में कब लगता है कुंभ मेलाः उज्जैन में आयोजित होने वाले कुंभ को सिंहस्थ कुंभ कहा जाता है। जब गुरु सिंह राशि में और सूर्य मेष राशि में होते हैं, तब उज्जैन में महाकुंभ का आयोजन होता है। 

Mahakumbh 2025 शाही स्नान की तिथियां –

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Also Read: देवताओं और असुरों के बीच अमृत के लिए हुए युद्ध के दौरान अमृत की कुछ बूंदें धरती पर चार स्थानों पर गिरी थीं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *